इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन जुटाए। सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 84 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन, कुलदीप यादव ने दो जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया।
राजकोट। भारतीय टीम ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे गंवाया। भारत को राजकोट के मैदान पर 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने 353 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय पारी 49.4 ओवर में 286 रन पर सिमट गई। कप्तान रोहित शर्मा ने 57 गेंदों में 5 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 81 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 61 गेंदों में 56 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का जमाया। हालांकि, भारत 2-0 से सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रहा। भारत पहले वनडे में 5 और दूसरे मैच में 99 रन से जीत हासिल की थी।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन जुटाए। सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 84 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन, कुलदीप यादव ने दो जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। डेविड वॉर्नर (34 गेंदों में 56, छह चौके, चार सिक्स) और मार्श ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी कृष्णा ने नौवें ओवर में तोड़ी। मार्श ने दूसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ (61 गेंदों में 74, आठ चौके, एक छक्का) 137 रन की पार्टनरशिप की। मार्श 27वें ओवर में कुलदीप और स्मिथ 32वें ओवर में सिराज का शिकार बने। इसके बाद, मार्नस लाबुशेन (58 गेंदों में 72, नौ चौके) ने मोर्चा संभाला। हालांकि, मार्श को दूसरे छोर से कोई खास साथ नहीं मिला। एलैक्स कैरी (11), ग्लेन मैक्सवेल (5) और कैमरून ग्रीन (9) का बल्ला नहीं चला। लाबुशेन ने कप्तान पैट कमिंस (22 गेंदों में नाबाद 19) के संग आठवें विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। लाबुशेन 49वें ओवर में पवेलियन लौटे। मिशेल स्टार्क एक रन बनाकर नाबाद रहे।